भोपाल में बारिश के बीच निकली तिरंगा यात्रा, CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ; युवाओं ने लिया देशसेवा का संकल्प

Aug 9, 2026 - 11:51
 0  19
भोपाल में बारिश के बीच निकली तिरंगा यात्रा, CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ; युवाओं ने लिया देशसेवा का संकल्प
भोपाल में बारिश के बीच निकली तिरंगा यात्रा, CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ; युवाओं ने लिया देशसेवा का संकल्प
भोपाल में बारिश के बीच निकली तिरंगा यात्रा, CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ; युवाओं ने लिया देशसेवा का संकल्प

टीटी नगर स्टेडियम से शुरू हुई तिरंगा यात्रा, मुख्यमंत्री ने कहा- आजादी के लिए किए गए बलिदानों को हमेशा याद रखें

भोपाल। राजधानी भोपाल में 9 अगस्त को देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। टीटी नगर स्टेडियम से सैकड़ों युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। बारिश के बावजूद युवाओं का उत्साह कम नहीं हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर युवाओं ने राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा लहराकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं से आह्वान किया कि वे आजीवन देश की सेवा करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल देश की पहचान नहीं, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में देशभर में देशभक्ति की अलख

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में तिरंगा यात्राओं के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रसेवा और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बारिश के बीच तिरंगा यात्रा में शामिल युवाओं के उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि इंद्र देवता भी देशभक्तों और वीरों का स्वागत कर रहे हैं।

स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों को किया याद

तिरंगा यात्रा के शुभारंभ से पहले मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता आंदोलन के संघर्ष को याद किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन ने अंग्रेजी शासन की जड़ों को हिला दिया था। स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों के लंबे संघर्ष, बलिदान और आंदोलनों के परिणामस्वरूप देश को आजादी मिली।

उन्होंने कहा कि हमें उन सभी शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को हमेशा याद रखना चाहिए, जिनके त्याग और संघर्ष के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री निवास पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर तिरंगा फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का भी शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय पर्व को उत्साह के साथ मनाने की अपील की।

‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के मार्ग पर आगे बढ़े भारत

मुख्यमंत्री ने कहा कि देशवासी अपने उत्तरदायित्व का पालन करें और समाज के सभी वर्गों के साथ मिलकर आजादी का पर्व मनाएं। उन्होंने भारत के ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के विचार को आगे बढ़ाने की बात कही।

उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प होना चाहिए कि भारत हमेशा मजबूत, स्वतंत्र और युवा बना रहे। तिरंगा यात्रा में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की भागीदारी के माध्यम से राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow