भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मध्य प्रदेश के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक बने श्री पुलकित सिंह चौहान*

Aug 4, 2026 - 22:38
 0  9
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मध्य प्रदेश के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक बने श्री पुलकित सिंह चौहान*

भोपाल, 

 भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा करते हुए इंदौर के पुलकित सिंह चौहान को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मध्य प्रदेश के सोशल मीडिया विभाग का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। 

यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की जाती हैं।

प्रदेश अध्यक्ष चावड़ा ने विश्वास व्यक्त किया कि पुलकित सिंह चौहान के अनुभव, संगठनात्मक क्षमता एवं सोशल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका से भाजपा किसान मोर्चा की विचारधारा, किसान हितैषी योजनाओं तथा संगठन के कार्यक्रमों को प्रदेशभर में प्रभावी ढंग से सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने में नई गति मिलेगी।

 पुलकित सिंह चौहान लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति को संगठन के सोशल मीडिया तंत्र को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इसके साथ ही भाजपा किसान मोर्चा के सोशल मीडिया विभाग में पुष्पेंद्र पटेल (सागर), कृष्णपाल सिंह (खरगोन) एवं विवेक सिंह (जबलपुर) को प्रदेश सह-संयोजक सोशल मीडिया विभाग में नियुक्त किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow